Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2023: राजस्थान सरकार के द्वारा बालिकाओं की शादी के लिए एक महत्वपूर्ण योजना लंबे समय से चलाई जा रही है, जिसका नाम राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा बालिकाओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। पूरी जानकारी इसी आर्टिकल में आपको दी गई है।
Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2023 क्या है?
राजस्थान सरकार के द्वारा बीपीएल परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए इस योजना को चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ₹51000 प्रदान किए जाते हैं। अंत्योदय परिवारों की कन्याओं को भी योजना का फायदा सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। योजना का फायदा जो भी कन्या लेना चाहती है, वह इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट sje.rajsthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। योजना का पैसा लाभार्थी के तौर पर चुने जाने के पश्चात डायरेक्ट बैंक अकाउंट में प्राप्त होगा।
Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2023 पात्रता
सिर्फ राजस्थान की मूल निवासी कन्याओं को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। 18 साल के पश्चात ही योजना का फायदा मिल सकेगा। किसी एक परिवार की दो बेटियों को ही योजना का फायदा दिया जाएगा। बीपीएल परिवार की बेटियां अथवा अंत्योदय परिवार की बेटियां योजना के लिए पात्र है।
Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2023 दस्तावेज
- मूल निवास प्रमाण पत्र /मतदाता पहचान पत्र /राशन कार्ड की फोटो प्रति।
- बैंक खाता संख्या व पासबुक फोटो प्रति।
- आधार कार्ड व जन आधार कार्ड।
- विवाह प्रमाण पत्र।
- शेक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- शपथ पत्र।
- वर वधु का जन्म प्रमाण।
Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2023 में आवेदन
योजना में आवेदन करने के लिए आपको सामाजिक न्याय और अधिकारिता डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/signin के होम पेज पर जाना है और उसके बाद सभी जानकारी को पढ़कर आपको एसएसओ पोर्टल पर जाकर अपनी आईडी में लॉगिन हो जाना है। इसके बाद एसजेएम एसएमएस आइकन पर क्लिक करना है और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का चुनाव करना है। अब आपको न्यू यूजर पर क्लिक करना है। उसके बाद सभी जानकारी को एप्लीकेशन फॉर्म के अंदर भर देना है और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सिग्नेचर और फोटो को भी अपलोड करना है और सबसे आखरी में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से योजना में आवेदन हो जाता है।